Business

Responsive Ad

ब्राजील को एक हजार वेंटिलेटर भेजेगा अमेरिका, कतर में 1648 नए मामले सामने आए; दुनिया में अब तक 62.62 लाख संक्रमित

दुनिया में अब तक 62 लाख 62 हजार 805 संक्रमित हैं। 3 लाख 73 हजार 855 की मौत हो चुकी है। राहत की खबर यह कि इसी दौरान 28 लाख 46 हजार 523 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। अमेरिका और ब्राजील दोनों महामारी से जूझ रहे हैं। लेकिन, एक-दूसरे की मदद का जज्बा बरकरार है। अमेरिका ने कहा है कि वो ब्राजील को एक हजार वेंटिलेटर्स और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 20 लाख टेबलेट भेजेगा। खाड़ी देश कतर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 24 घंटे में 1648 नए मामले सामने आए।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 18,37,170 1,06,195 5,99,867
ब्राजील 5,14,849 29,314 2,06,555
रूस 4,05,843 4,693 1,71,883
स्पेन 2,86,509 27,127 1,96,958
ब्रिटेन 2,74,762 38,489 उपलब्ध नहीं
इटली 2,32,997 33,415 1,57,507
भारत 1,90,609 5,408 91,852
फ्रांस 1,88,882 28,802 68,355
जर्मनी 1,83,494 8,605 1,65,200
पेरू 1,64,476 4,506 67,208

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका : ब्राजील को मदद
अमेरिका और ब्राजील ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि अमेरिका बहुत जल्द ब्राजील को एक हजार वेंटिलेटर्स और हायड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की 20 लाख गोलियां भेजेगा। बयान के मुताबिक, “ब्राजील में आम लोग ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ खतरे का सामना कर रहे हैं। इसलिए वहां एचसीक्यू टेबलेट भेजी जा रही हैं।” अमेरिका में इस टेबलेट का इस्तेमाल जारी है। जबकि, डब्लूएचओ कह चुका है कि वो इस टेबलेट की उपयोगिता के लिए रिसर्च कर रहा है।

कतर : तेजी से बढ़ता संक्रमण
यहां हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार रात जानकारी दी कि 24 घंटे में 1648 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 4 हजार 451 लोग स्वस्थ भी हुए। खाड़ी के इस देश में कुल 56 हजार 910 संक्रमित पाए जा चुके हैं। यहां अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। सरकार ने एक बयान में कहा है कि अगर जरूरत हुई तो देश में नई और सख्त बंदिशें लागू की जा सकती हैं।

ब्रिटेन : क्वीन एलिजाबेथ नजर आईं
महारानी एलिजाबेथ की रविवार को एक तस्वीर सामने आई। इसमें वो घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं। ब्रिटेन में लॉकडाउन होने और फिर उसमें ढील दिए जाने के बाद पहली बार क्वीन नजर आईं। 94 साल की एलिजाबेथ शुरू से ही घुड़सवारी की शौकीन रही हैं। तस्वीर शुक्रवार की है लेकिन, इसे जारी रविवार को किया गया। ब्रिटेन में सरकार ने लॉकडाउन में ढील तो दी है लेकिन वहां के डॉक्टर्स और वैज्ञानिक इसका विरोध कर रहे हैं।

तस्वीर शुक्रवार की है, लेकिन इसे रविवार को जारी किया गया। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ घुड़सवारी करती नजर आईं।

बांग्लादेश : लॉकडाउन हटाया
तेजी से बढ़ते मामले और डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद बांग्लादेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन में ढील दे दी। यहां संक्रमण का खतरा शहरों में काफी ज्यादा है क्योंकि बेहद घनी आबादी है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, “हम लॉकडाउन हटा रहे हैं। जिंदगी अब पहले जैसी हो जाएगी। लोग पहले की तरह काम पर जा सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनना जरूरी होगा।” रविवार को यहां 2545 मामले सामने आए। 40 लोगों की मौत हुई।

चीन : 16 नए मामले
हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, रविवार को चीन में 16 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, सभी संक्रमित विदेश से लौटे हैं। इस बीच, देश के कई ऐसे हिस्सों पर सरकार नजर रख रही है जहां महामारी के दूसरे दौर की आशंका है। देश के मेडिकल एक्सपर्ट्स छोटे शहरों और कस्बों के मेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग दे रहे हैं कि ज्यादा मामले सामने आने पर उनसे किस तरह निपटा जाए। दूसरी तरफ, कई कंपनियां वैक्सीन तैयार करने में जुटी हैं।

रविवार को शंघाई के एक मिलिट्री थीम पार्क में मौजूद लोग। शंघाई समेत चीन के कुछ हिस्सों में मास्क लगाना जरूरी है। देश में रविवार को 16 नए मामले सामने आए।

नॉर्थ कोरिया : स्कूल खुलेंगे
उत्तर कोरिया में सभी स्कूल इसी महीने फिर खोल दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। खास बात ये है कि नॉर्थ कोरिया ने अब तक एक भी मामले की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, यहां संक्रमण रोकने के काफी सख्त उपाय किए गए हैं। स्कूल भी इसी सिलसिले में दो महीने से बंद थे। इनके इसी महीने खुलने की जानकारी है लेकिन, तारीख सामने नहीं आई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ब्राजील में महामारी के बीच पुलिस ने रविवार को स्लम एरिया में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई की। स्थानीय लोगों ने मास्क लगाकर इसका विरोध किया। इनका आरोप है कि सरकार बजाए सुविधाएं देने के लोगों को यहां से हटाना चाहती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AtrmKI
via IFTTT

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

If you have any query, please let me know.

Featured Post

Fox News Breaking News Alert

Fox News Breaking News Alert Blue Origin successfully sends 6-person crew, including Michael Strahan, to space and back 12/11/21 7:13 AM...